द फॉलोअप टीम, कटिहार:
प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। यह ऐसी भावना है जिसपर किसी का जोर नहीं चलता है। एक ताज़ा मामला आया है रॉंग नंबर का। रॉन्ग नंबर से लड़की के पास कॉल आई। पहले दोनों में बात होने लगी फिर नजदीकियां बढ़ी और अब दोनों एक-दूसरे बिना नहीं जी सकते हैंं। बताया जा रहा है कि युवती मैट्रिक की परीक्षा दे रही है। परीक्षा देने के लिए वह कटिहार गई थी। जब उसके रॉंग नंबर वाले बॉयफ्रेंड को यह बात पता चली तो वह लड़की से मिलने पहुंच गया। दोनों इस कदर खो गए कि दोनों को सही और गलत का अंदाजा ही नहीं लगा। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को को बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और वह लोग हंगामा करने लगे। यह मामला काफी बढ़ गया तो पुलिस को सूचना दी गई।
प्रेमी युगल की कराई शादी
पुलिस भीड़ से दोनों को निकाल कर थाना ले गई। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की सहमति से थाना के पास ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी संपन्न होने के बाद प्रेमी युगल को पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद दिया। परिजनों ने दोनों को अपने साथ रखने से मना कर दिया है। प्रेम-विवाह के चक्कर में युवती की मैट्रिक की परीक्षा भी छूट गई। वहीं प्रेमी का कहना है कि परीक्षा छूट गई तो क्या हुआ, प्यार तो सफल हुआ। परीक्षा तो कभी भी दे देंगे।