logo

प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका ने खाई मार! लड़की की मौत, लड़का गंभीर रूप से जख्मी

9462news.jpg
द फॉलोअप टीम,चतरा:

नक्सल प्रभावित लावालौंग प्रखंड क्षेत्र मड़वा गांव में एक लड़की की पीटकर ह्त्या कर दी गयी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेमिका सिलदाग पंचायत के सांभे गांव की थी। प्रेमी मडवा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा हैं कि प्रेमी युगल गांव के बीच में बने तालाब के पास मिलने पहुंचे थे। परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

प्रेमी को बचाने के लिए दी जान
लड़की के घर वाले लड़के को बेरहमी से पीट रहे थे तभी उसे बचाने के लिए प्रेमिका बीच में घुस गई। उसके सिर पर लाठी से चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है। मौके पर दल-बल के साथ थाना प्रभारी विवेक कुमार यादव पहुंचे। हत्या के आरोप में प्रेमिका के भाइयों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में लगी है।

हॉस्पिल में इलाजरत है प्रेमी
प्रेमी को घायल होने के बादनिकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से लावालौंग पुलिस ने लड़के को  बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया। लड़के की हालत गंभीर है जबकि प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में काफी तनाव व्याप्त है।