logo

रिम्स में भर्ती मरीज के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

11951news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रिम्स के आउटसोर्सिंग कर्मी ने युवती से बाथरूम में दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। बताया गया कि युवती रिम्स के ईएनटी विभाग में भर्ती थी। बुधवार रात को वह अपने बेड से उठकर बाथरूम गई, तभी फिरउल शेख नाम के कर्मी ने बाथरूम में घुस कर पीछे से दरवाजा बंद किया और लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद उनके परिजन आए और युवक को पकड़ा। 

गिरफ्तार हुआ आरोपी 
घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरउल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। फिरउल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। रिम्स प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि फिरउल रिम्स का कर्मी नहीं है, वह आउटसोर्सिंग कर्मी है। हालांकि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने कहा कि इस संबंध में कंपनी से बात हो रही है। 

पहले भी कर चुका है छेड़खानी 
बरियातू पुलिस ने ही जानकारी दी कि फिरउल ने पहले भी इसी युवती के साथ छेड़खानी की थी। पिछली बार जब युवती अपने इलाज के लिए रिम्स आई थी, तब भी फिरउल ने उसका पीछा किया था, जिसकी शिकायत हुई थी।