logo

दो वाहन में हुई टक्कर, बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर ग्रामीणों ने पीटा

8779news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
बेंगाबाद थाना क्षेत्र में  एक बाराती गाड़ी और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों के लोगों में विवाद छिड़ गया। बारातियों और ग्रामीणों में यह विवाद देखते ही देखते  मारपीट में बदल गया। यहां गांव वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई की और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कई बाराती जख्मी हो गए है। बारातियों का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी।

क्या हुआ था
बेंगाबाद से बारात बेरिया जा रही थी। तभी रास्ते में एक ऑटो से वाहन की टक्कर हो गई। बारातियों ने ऑटो चालक पर आरोप लगाया और उसे रोककर भला बुरा कहने लगे। नोक झोंक शुरू हो गयी। जब बात बढ़ने लगी तो ऑटो वाले के साइड से कई ग्रामीण पहुंचे और मारपीट शुरू हो गयी। इसके बाद कुछ लोग दूल्हा को लेकर आगे बढ़े।