A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined array key 1

Filename: helpers/common_helper.php

Line Number: 339

Backtrace:

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/helpers/common_helper.php
Line: 339
Function: _error_handler

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/helpers/common_helper.php
Line: 313
Function: getEmbededUrl

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/views/templates/meta.php
Line: 54
Function: renderNewsArticleSchema

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/views/templates/head.php
Line: 23
Function: view

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/core/MY_Controller.php
Line: 17
Function: view

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/controllers/Article.php
Line: 47
Function: layout

File: /home2/thefo3qd/public_html/index.php
Line: 315
Function: require_once

logo

गंगा नारायण सिंह ने थामा भाजपा का दामन मधुपुर सीट से होंगे उम्मीदवार!

द फॉलोअप टीम, रांची: 
मधुपुर सीट से भाजपा गंगा के सहारे अपनी चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने देवघर जिला अध्यक्ष और विधायक नारायणदास, सारठ के विधायक रणधीर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदित्य साहू की मौजूदगी में गंगा नारायण सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि बाबूलाल ने यह कहा कि उम्मीदवार का चयन केंद्रीय चुनाव समिति करती है, लेकिन यह तय है कि मधुपुर में होने वाले उपचुनाव में गंगा नारायण सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाएगी। 

गंगा नारायण सिंह आजसू से लड़ चुके हैं चुनाव 
2019 के हुए विधानसभा चुनाव में गंगा नारायण सिंह आजसू से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। मधुपुर विधानसभा में उन्हें करीब 46000 वोट प्राप्त हुए थे। वह मधुपुर में भाजपा के बाद तीसरे नंबर पर रहे। हाजी हुसैन अंसारी की जीत के बाद सबकी निगाह अपनी ओर खींचने वाले गंगा नारायण सिंह इस बात को भलीभांति जानते थे कि मधुपुर में अगर उन्हें जीत का सेहरा पहनना है तो उनके पास भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। लिहाजा उप चुनाव से ठीक पहले। गंगा नारायण सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। 



गंगा की राह आसान नहीं 
मधुपुर सीट में भले ही गंगा नारायण सिंह ने 46000 मत लाए हों, लेकिन? 17 अप्रैल को होने वाले इस उपचुनाव में उनकी राह इतनी आसान नहीं होगी। राज पालीवाल के समर्थक इस बात से खासा नाराज हैं कि राज पालीवाल का पार्टी ने टिकट काट दिया। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी! 2009 में भाजपा ने राज पालीवाल का टिकट काट दिया था। उस वक्त भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 

रूठे को मनाना एक बड़ा काम 
गंगा नारायण सिंह के पास सबसे पहले चुनौती होगी कि इतने कम दिनों में भाजपा के जो कार्यकर्ता उनके आने से नाराज हैं, उन्हें मनाने की कोशिश होगी, साथ ही प्रचार भी करना होगा। एक साथ दोनों काम। किस स्तर पर गंगा नारायण कर पाएंगे? यही उनकी लड़ाई का हथियार बनेगा। 

गाय चराते समय भी अटल बिहारी का लगाते थे जयकारा
अटल बिहारी वाजपेई और मोदी का जय जयकार करते हुए गंगा नारायण ने पार्टी की सदस्यता ली और कहा कि जब वह गांव में गाय चराते थे तब वह अटल जी की जय जयकार लगाता करते थे। क्योंकि उनके घर में अटलजी की चर्चा हुई होती थी। गांव का हूं इसलिए वहां के लोगों की पीड़ा जानता हूं। उन्होंने भाजपा का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज भाजपा मुझे अपना कर मेरी कई सालों की पुरानी इच्छा को पूरा किया है। 

गंगा के आने से मजबूत होगी पार्टी: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने गंगा नारायण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि गंगा के आने से ना सिर्फ पार्टी मधुपुर में बल्कि पूरे झारखंड में मजबूत होगी। रणधीर सिंह ने फॉलो अप से बात करते हुए कहा कि गंगा कोरोना काल में भी काफी डटकर लोगों को मदद कर रहे थे। उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले हर गांव तक अपनी ना सिर्फ उपस्थिति दर्ज की बल्कि गंगा हर हर घर तक पहुंचा था। वह एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लिहाजा पार्टी के यहां पार्टी में आने से। पार्टी काफी मजबूत होगी।