logo

मंहगाई को लेकर मोदी सरकार पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री, कहा- झारखंड में करेंगे आंदोलन की अगुआई

5720news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव झारखंड दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रदेश में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश नारायण यादव रांची सहित बोकारो, धनबाद और धनबाद का दौरा भी करेंगे। 

'झारखंड में करेंगे आंदोलन की अगुवाई'
रांची में मीडिया को संबोधित करते हुये जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही है। हावर्ड इंडिया कांफ्रेंस में बोलने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे झारखंड में महंगाई के विरोध में होने वाले आंदोलन की अगुआई करेंगे। 
इस मौके पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुये जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और किसानों के प्रति रहम नहीं करती। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नफरत पैदा हो गयी है। उन्होंने बिहार की नीतिश सरकार पर भी निशाना साधा। 

बंगाल में भी चुनाव लड़ेगी सरकार
जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया और अपराध माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, विपक्ष लगातार जनहित के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेर रही है।

बंगाल और असम में चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इनम राज्यों में चुनाव लड़ेगी। आलाकमान के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। निर्देश मिलते ही तैयारी की जायेगी।