logo

पूर्व मंत्री हरिनारायण को पत्नी के साथ आखिर भेज दिया गया जेल, भाई संजय कुमार राय अब तक फरार

3176news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राजनीति में सेवा के नाम पर मेवा खाने के उदाहरण रह-रहकर सामने आते हैं। लेकिन तमाम किंतु-परंतु के आर्थिक अनियमितताओं के आरोपियों का दोष भी अंतत: साबित होता है। जेल की हवा भी खानी पडती है। गुरुवार को इसी कडी में झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का भी नाम शामिल हो गया। आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें उनकी पत्नी सुशीला देवी के साथ जेल भेज दिया गया। पहले सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी हुई, उसके बाद पांच साल की सजा काटने दंपति जेल भेजे गया। 

ये भी पढ़ें......

बुधवार को किया गया था गिरफ्तार 
सीबीआइ ने दोनों को एक दिन पहले ही दुमका से गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में राय को सीबीआइ की विशेष अदालत ने पांच साल के कैद की सजा सुनाई थी। फैसले को झारखंड हाइकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि सीबीआइ की विशेष अदालत ने 1.46 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय को दिसंबर, 2016 में 5-5 साल की सजा सुनाई थी। जमानत पर रिहाई मिली थी। हरिनारायण का भाई संजय कुमार राय अब तक फरार चल रहा है।

ये भी पढ़ें......