logo

बंगाल चुनाव में बिजी नहीं होते पीएम तो नहीं होती ऑक्सीजन की किल्लत- केएन त्रिपाठी

7756news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी चुनावों में ध्यान केंद्रित करने की बजाय महामारी की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते तो ऑक्सीजन प्लांट 1 महीने पहले ही लग गया होता। 

कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग
पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी चुनाव खत्म होने के बाद जगे हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट 1 महीने पहले ही लगा दिया गया होता तो हजारों लोगों की जान नहीं जाती। लोगों को सुलभता से ऑक्सीजन मिल रहा होता। केएन त्रिपाठी ने झारखंड के कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है जहां ऑक्सीजन की किल्लत है।