logo

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग AAP में शामिल, केजरीवाल पर कही बड़ी बात

16645news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू सहवाग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि अंजू पहले भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रही हैं। 2012 से 2017 के बीच अंजू सहवाग साउथ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्षद रह चुकी हैं। अब उन्होंने आप का रूख किया है। 

पेशे से अध्यापिका रही हैं अंजू सहवाग
गौरतलब है कि विरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग पेशे से हिंदी और समाजशास्त्र की अध्यापक रह चुकी हैं। अंजू सहवाग ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियां पसंद है। यही वजह है कि वो आम आदमी पार्टी से जुड़ीं। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले अंजू सहवाग का शामिल होने आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की ताकत
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही में चंडीगढ़ में नगर निकाय चुनाव में 14 वार्डों में जीत हासिल की। आप ने कहा कि चंडीगढ़ से एक बात निकल कर आई है कि देश को मोदी का विकल्प मिल गया है। विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि चंडीगढ़ अरविंद केजरीवाल के लिए रीच जगह है। जल्द ही वहां हमारा मेयर बनेगा।