logo

योगदान का इनाम : बेहतर काम करने वाले सम्मानित किये गए पुलिस के जवान

polce.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बेहतर काम करने वाले पुलिस के जवान सम्मानित किये गए हैं। इनका सम्मान नगड़ी थाना अंतर्गत कटहल मोड़ के पास पड़ोसन होटल के बैंक्वेट हॉल में किया गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची की अगुवाई में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए उपस्थित हुए। अधिकारियों ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही नए साल में और भी ऊर्जावान होकर अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए उत्साहित किया गया।

 

 

ये किये गए सम्मानित
1. अभिनव कुमार, परिचारी प्रवर प्रथम, पुलिस केंद्र रांची, 2. सन्नी कुमार परिचारी प्रवर द्वितीय पुलिस केंद्र रांची, 3. रूद्र  प्रताप सिंह उपस्कर परिचारी पुलिस केंद्र राँची, 4. शशि उराँव, एसआरई परिचारी, पुलिस केंद्र राँची, 5.अंगद कुमार रवि परिचारी पुलिस केंद्र रांची, 6. सअनि प्रकाश मुर्मू, पुलिस केंद्र राँची, 7. आ/1557 नंदन कुमार, पुलिस केंद्र रांची, 8. पुअनि अंकित कुमार बरियातू थाना, 9. प्राअनि विजय शर्मा, कोविड सेल रिम्स रांँची, 10. हव/ 68 प्रदीप कुमार कोवड सेल रिम्स रांँची, 11. आ/1391 अजीत कुमार सिंह, कोविड सेल रिम्स रांँची, 12 खृस्टोफर केरकेटृ, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली रांँची, 13. पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी नामकुम रांँची, 14. पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार, थाना प्रभारी बुंडू रांँची, 15. पुअनि भगवान तामसोय, थाना प्रभारी सिकिदिरी रांँची, 16. सअनी सचिन लकड़ा अनगड़ा थाना रांँची,  17. पुअनि विनोद राम, थाना प्रभारी नगड़ी रांँची, 18. पुअनि यशवंत कुमार, तमाड़ थाना रांँची, 19. पुअनि हसनैन अंसारी रातू थाना रांँची, 20. पुअनि अभय कुमार नगड़ी थाना रांँची, 21. पुअनि विजय मंडल थाना प्रभारी नरकोपी राँची, 22. पुअनि अभिजीत रंजन कांके थाना राँची, 23. सअनि राजेश कुमार राय, नामकुम थाना राँची, 24. पुअनि ओम प्रकाश महतो चान्हो थाना राँची।

हज यात्रा के नाम पर ठगी करने के आरोपी इरशाद अहमद उर्फ नौशाद अहमद की गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाले धनबाद के साथ समाजसेवी ज्ञासुद्दीन अंसारी के अलावा सरायढे़ला थाना प्रभारी किशोर तिर्की, पुनि मुकेश कुमार, औद्योगिक थाना प्रभारी बक्सर, पुअनि रविकांत प्रसाद, औद्योगिक थाना बक्सर के द्वारा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को बक्सर में गिरफ्तारी के दौरान काफी सहयोग प्रदान किया गया इसके लिए इन्हें भी प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया ।