logo

लाइट हाउस के पास बनेगा फुटबॉल मैदान, 500 की क्षमता वाला कम्युनिटी हॉल भी होगा

10431news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची के धुर्वा आनी टोला में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा शनिवार को पीएम मोदी ने ऑनलाइन की। छह शहरों में बन रहे इस प्रोजेक्ट की समीक्षा खुद प्रधानमंत्री कर रहे हैं। रांची में उन्होंने सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी 3डी आधारित लाइट हाउस को तैयार करने का निर्देश दिया है । इसी में एक अच्छी खबर यह भी है कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट स्थल के पास राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान बनेगा, ताकि उस क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद में परेशानी न हो। 

कम्युनिटी हॉल भी बनाया जाएगा
इस प्रोजेक्ट के तहत यहां 500 लोगों की क्षमता का कम्युनिटी हॉल भी बनेगा जहां लोग शादी-श्राद्धकर्म जैसे कार्यक्रम कर पाएंगे। लाइट हाउस में कुल सात टावर में 1008 फ्लैट बनेगा। मतलब एक ही परिसर में 5 हजार से अधिक आबादी रहेगी। 

फ्लैट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
लाइट हाउस में फ्लैट लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में  31 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा होगा। आवेदन पत्र के साथ अंचल कार्यालय द्वारा जारी किया गया 3 लाख रुपए से कम आय का प्रमाण पत्र सहित पांच हजार रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट भी जमा करना होगा। बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट का कार्य अब काफी तेजी से चल रहा है। 

1 वर्ष में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने बताया है कि एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। फ्लैट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके बाद नगर विकास सचिव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले लोगों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि जब बातें लोगों को समझ आयी तो फिर निर्माण कार्य करने दिया जा रहा है।