logo

नदी किनारे से लगभग 6 टन अवैध कोयला और एक मोटर पंप जब्त

नदी किनारे से लगभग 6 टन अवैध कोयला और एक मोटर पंप जब्त
द फॉलोअप टीम, धनबाद :
पुलिस प्रशासन अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ पूरी चौकस है। इसी के तहत निरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ मिली है। दरअसल, निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुडीनाला नदी के किनारे निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा और निरसा थाना प्रभारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस बीच लगभग 5 से 6 टन ओबी डंप से चुना हुआ कोयला और एक मोटर पंप जब्त किया गया।

चलती है सुनियोजित तरीके से तस्करी 
मामले के संबंध में एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि यह लोग ईसीएल की ओर से डंप किए हुए स्थान से कोयला चुनकर एक जगह एकत्रित करते हैं, इसके बाद साइकिल जैसे साधनों से दूसरे स्थान ले जाते हैं। इसके अलावा यहां नदी किनारे एक अवैध उत्खनन स्थल का भी निर्माण किया गया है। जहां से एक मोटर पंप भी जब्त किया गया।