द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
गढ़वा के अलग-अलग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। सबके शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
आइए जानते हैं, कहां हुई कौन सी घटना।
केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग जम कुंडल सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने पिता से मोबाइल बनवाने के लिए 100 रुपये मांगे थे। पिता ने कहा शाम को दूंगा तुरंत पैसा नहीं मिलने पर लड़के ने फांसी लगा ली। वहीं इसी थाना क्षेत्र में दासीपुर गांव के पिंटू कुमार नामक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। 20 मई को ही उसकी शादी हुई थी।
इधर, रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के दीपेश कुमार नामक युवक का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मिला। वह हैदराबाद से अपने घर लौट रहा था। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शव मिलने से पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
जबकि कांडी प्रखण्ड के भरत पहाड़ी गांव के रामचंद राम की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई, वह मोपेड से घर लौट रहे थे। कशनप-खरसोता मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। तो खरौंधी प्रखंड के राजी गांव में कुआं निर्माण में काम कर रहे मनरेगा मजदूर ज्ञानदास चौधरी की मौत हो गई। वह कुएं के अंदर घुसकर सटरिंग का सामान खोल रहे थे।उसी समय कुआं के ऊपर बना पिलर और जुगाड़ उनके ऊपर गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
इन सभी मृतकों के पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा का आश्वासन दिया गया है।