logo

जमशेदपुर में फायरिंग, एक महिला जख्मी

जमशेदपुर में फायरिंग, एक महिला जख्मी

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

लौह नगरी में अपराध का ग्राफ इधर लगातार बढ़ा है। वहीं अपराधियों की शह में इजाफा हुआ है। ताजा घटना शाम की है। गोलमुरी थाना अंतर्गत गड़ाबासा में  अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। जिसमें सुनीला शर्मा नाम की महिला जख्मी हो गई। घटना शाम करीब छह बजे की है।

 

बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगी है।  फायरिंग के समय महिला मथुरा बगान में टहल रही थी। उसे हमले का अंदाज तक नहीं लगा। अब तक अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका है।