logo

भारत के संविधान का किया गया पाठ, लगाए जिंदाबाद के नारे

11844news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भारत के संविधान का आज पाठ किया गया। संविधान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन फादर स्टैन स्वामी न्याय मोर्चा ने किया था। जिसमें विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मजदूर नेता शुभेंदू सेन ने कहा कि आज देश के अंदर में सांप्रदायिक विभाजन और हिंसा की राजनीति की जा रही है इससे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

न्याय मोर्चा की संयोजक दयामनी बारला ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार काले कानूनों को लाकर जन आकांक्षाओं के खिलाफ काम कर रही है। आज के दौर में संविधान देश की आजादी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश के आम नागरिकों को भी आगे आने की जरूरत है।

मौके पर भुवनेश्वर केवट , सुशांतो मुखर्जी , एलिना हीरो, सोहेल अंसारी, प्रफुल लिंडा, बिनोद कुमार, प्रवीर पीटर, फालो. टोनी, पीटर मारटिन, अकाश रंजन, विरेंद्र, बाकी तो पहचान रहे हैं आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।