logo

शर्मनाक! कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया दुष्कर्म का शिकार, गिरफ्तार

7163news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र (ratu police station) में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की आरोपी पेशे से ऑटो ड्राइवर है। वारदात के वक्त पीड़ित मासूम घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें.....

क्या था पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां मजदूरी करती है। हर दिन की तरह उस दिन भी वो मजदूरी के लिए घर से निकल गई थी। मासूम घर में अकेली थी। दोपहर के वक्त आरोपी पिता ने नाबालिग से पैर दबवाते समय जबर्दस्ती शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद घर से निकलकर नाबालिग ने फोन पर अपनी मां को आपबीती सुनायी। मां पीड़ित को लेकर रातू थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।