logo

रांची के इन क्षेत्रों में कल कटेगी बिजली, जानिये समय और कारण

रांची के इन क्षेत्रों में कल कटेगी बिजली, जानिये समय और कारण
द फॉलोअप टीम, रांची 
रांची के कई क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण निगम के अलग-अलग सब डिवीजन के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी दी।

- सर्किट हाउस फीडर क्षेत्र कचहरी चौक, रेडियम रोड, रानी चिल्ड्रन अस्पताल व राजभवन के आसपास के इलाकों में सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 
- पारस टोली फीडर क्षेत्र साउथ ऑफिस पाड़ा और फिटजी के आसपास के क्षेत्रों में 11:20 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- नामकुम फीडर क्षेत्र नामकुम बाजार, नामकुम स्टेशन रोड, लोवाडीह, महादेव मंडा, बेल बगान, केतारी बगान, जोरार इत्यादि इलाकों में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- कोकर क्षेत्र से मिशन फीडर के अंतर्गत रानी बागान, शशि विहार और हाउसिंग कॉलोनी में 10:00 से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 
- रानी बागान फीडर से रानी बागान, चेशायर होम रोड, बांध गाड़ी और संबंधित इलाकों में 11:30 बजे से 1:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।