logo

झाड़-फूंक कराने के लिए आए और बुजुर्ग को गोली मार कर निकल गए

4048news.jpg


द फ़ॉलोअप टीम, लोहरदगा: 
सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली में अज्ञात अपराधियो ने वृद्ध की गोलीमार कर हत्या की। घटना बुधवार देर रात की है। लोहरदगा में झाड़-फूंक का काम करने वाले 57 वर्षीय ओझा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजन अमित लोहरा ने बताया कि सनीचरवा लोहरा के घर रात करीब 8:30 बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने के नाम पर आए थे फिर जाते हुए गोली मार कर हत्या करदी है, हत्या का मुख्य कारण अभी पता नहीं चला है। 

क्या था मामला 
अमित लोहरा के अनुसार अपराधियों ने अपना पता नदिया गांव बताया, वे पैदल ही उनके घर आय थे। घर पर चाय पानी भी किया फिर जाने की बात कह कर कहा कि बाहर अँधेरा है, उन्हें रास्ता दिखा दें। जिसके बाद मृतक के साथ उनलोगों को लोगों को थोड़ी दूर तक रास्ता दिखाने गए। रास्ते में ही उन लोगों ने सनीचरवा लोहरा की  कनपटी से सटाकर गोली मार दी और पैदल ही वहां से फरार हो गए। 

पुलिस कर रही है छानबीन 
सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि तीन अपराधियोंने सनीचरवा लोहरा को गोली मार कर वारदात को अंजाम दिया है पुलिस मामले की सख्ती से छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।