logo

झारखंड में आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गया

13954news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्‍य सरकार ने इनके स्थानांतरण-पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना आज जारी की है।

 

 

जानिये कौन कहां गया

-विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड

-पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) प्रभात कुमार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

-पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अश्वनी कुमार सिन्हा जैप-04, बोकारो के कमांडेंट बने

-झारखंड जगुआर, रांची में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को जैप -09, साहेबगंज का कमांडेंट 

-पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत मो अर्शी को जैप-07, हजारीबाग का कमांडेंट

-हटिया के सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार अब संचार एवं तकनीकी सेवाएं के एसपी 

-चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा अब जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी 

-सीसीआर रांची की सहायक पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन अब धनबाद की ग्रामीण एसपी होंगी