logo

झारखंड में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने धनबाद के SSP

10485news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची से वक्त बड़ी खबर आ रही है। झारखण्ड सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार संजीव कुमार को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है। वहीँ संजय लाटकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। साथ ही धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित असीम विक्रांत मिंज को कोल्हान क्षेत्र चाईबासा के डीआईजी पद पर पदस्थापित किया गया है। गृह रक्षा वाहिनी के पद पर पदस्थापित नरेंद्र कुमार सिंह को हजारीबाग का डीआईजी बनाया गया है। पटेल मयूर कन्हैयालाल को बोकारो का डीआईजी बनाया गया है। चन्दन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है।