logo

शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

12223news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

हाल ही में चेन्नई से इलाज कराकर लौटे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत फिर बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें माइल्ड वोमेटिंग हुई। जगरनाथ महतो को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉ कर्नल एमएम पांडेय ने बताया कि उनको पहले आईसीयू में एडमिट किया गया था, लेकिन सेहत में सुधार दिखा तो वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जैसे ही वह ठीक होते है उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। 

 

14 जून को रांची लौटे थे 
लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद 14 जून की शाम वह चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मौजूद थे। शिक्षा मंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में चेन्नई से रांची लाया गया था।  14 जून को बेहद ही खूबसूरत ढंग से उनका स्वागत किया था।  परिवार से लेकर आम जनता तक उनके रांची लौटने पर खुश हुई है। 

 

कोरोना से हुए थे संक्रमित 
28 सितंबर 2020 को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गई थी। उनको रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से तीन दिन बाद उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया। फिर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला। लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होता देख एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। चेन्नई में करीब 1 साल तक उनका इलाज हुआ। जिसके बाद लंग्स ट्रांसप्लांट कर उनकी जान बचाई गई।