logo

कोविड जागरूकता अभियान के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कहा मास्क और सैनिटाइजर सबसे बड़ा हथियार

2959news.jpg
द फॉलोअप टीम,नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और इंडियन रेडक्रोस सोसाइटी (ईआरसीएस) के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क और साबुन वितरित किया। मास्क लगाने तथा हाथ धोने के महत्व पर बल देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड से हमारी लड़ाई के 11 महीने पूरे होने वाले हैं। कोविड के खिलाफ लड़ाई में हमारा सबसे बड़ा हथियार मास्क और सैनिटाइजर है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न चैनलों तथा गतिविधि के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है, मास्क और साबुन वितरण के पीछे एक बहुत बड़ा संदेश है।

कोविड के रोकथाम के लिए सरकार के प्रयास
उन्होंने सरकार कि उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जनवरी  में हमारे पास एक लैब थी और अब हमारे पास 2165 लैब हैं। सरकार मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर आदि बनाने में आत्मनिर्भर हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक टीका शोध कार्य में सहायता दे रहे हैं और टीका समय पर उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें.......