logo

वाहन की चपेट में आया 8 वर्षीय बच्चा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

6443news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरीडीह:
डुमरी थाना क्षेत्र के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में एक 8 वर्षीय बच्चा आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रिंस को रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। इधर ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर डुमरी-गिरिडीह पथ जाम कर दिया।

दो दिनों के अंदर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन
सड़क जाम होने की सुचना पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा और थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण सड़क पर ब्रेकर की मांग को लेकर डटे रहे। बीडीओ ने फोन पर ग्रामीणों की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद दो दिनों के अंदर यहां सड़क पर ब्रेकर बनवाने के आश्वासन दिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया ।