logo

दुमका: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात मानव तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

9406news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका: 

दुमका पुलिस को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कुख्यात मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला मुफस्सिल थानाक्षेत्र का है। कहा जा रहा है कि इनकी मानव तस्करी का तरीका भी काफी अजीब था। तस्कर गरीब परिवार की लड़कियों को शादी करवाने का झांसा देकर ले जाता था और यूपी, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों में इनको बेच देता था। 

गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
दुमका पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मानव तस्कर बीते काफी समय से इलाके में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय में एक टीम गठित की गई। टीम ने सटीक जानकारी के आधार पर छापा मारा और सभी सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।