logo

द्रोपदी मुर्मू ओड़िसा के लिए हुईं रवाना, CM हेमंत सोरेन सपरिवार एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे

10734news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखण्ड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ओड़िसा के लिए सोमवार की सुबह फ्लाइट से रवाना हुईंं। उन्‍हें विदा करने करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार एयरपोर्ट पहुंचे और विदा किया। हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। 




मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक पहुंचे थे एयरपोर्ट 
द्रोपदी मुर्मू को विदाई देने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा के साथ लगभग सभी सचिव और पदाधिकारी पहुंचे थे। सभी ने फूलों का गुलदस्ता देकर द्रोपदी मुर्मू को ओड़िसा के लिए विदा किया। 



एक दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में विदाई समारोह का हुआ था आयोजन 
रविवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के साथ कैबिनेट के कई मंत्री शामिल थे। इस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने मंच से राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के कार्यकाल की खूब सराहना की थी।



13 जुलाई को रांची आएंगे रमेश बैस 
आपको बता दें कि रमेश बैस झारखण्ड के नए राज्यपाल बनाये गए हैं। रमेश बैस 13 जुलाई को रांची आएंगे और 14 जुलाई को शपथ लेंगे।