logo

डॉ रामेश्वर उरांव 13 फ़रवरी को करेंगे मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, राजस्थान से बनकर आयी है प्रतिमा

डॉ रामेश्वर उरांव 13 फ़रवरी को करेंगे मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, राजस्थान से बनकर आयी है प्रतिमा
द फॉलोअप टीम, रांची:
13 फरवरी को खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण 12:15 बजे मोराहाबादी बोड़ेया रोड स्थित मदरा मुंडा रिंग रोड चौक पर एक समारोह आयोजित कर किया जाएगा। महाराजा मदरा मुंडा की आदमकद प्रतिमा राजस्थान से बनकर आई है। 

प्रभावशाली शासक थे मदरा मुंडा 
इस समारोह के संयोजक सोमनाथ मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा एक बहुत ही प्रभावशाली शासक थे। उनका शासनकाल महाभारत काल के समकक्ष था। मदरा मुंडा ने महाभारत के युद्ध में भी भाग लिया था। वह छोटानागपुर के एक बहुत ही लोकप्रिय शासक थे। इन्हीं के कार्यकाल में पड़हा शासन व्यवस्था का विकास हुआ। शनिवार को होने वाले समारोह में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।