logo

सुबह से शाम तक महिला पीटती रही दरवाजा,  नहीं पसीजा ससुराल वालों का दिल

sasural.jpg

पटनाः


पटना के फुलवारीशरीफ में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां एक महिला सुबह से लेकर शाम तक घर का दरवाजा पीटती रही, लेकिन किसी ने उसके लिए दरवाजा नहीं खोला। ससुरालवालों को जरा भी महिला पर दया नहीं आयी। महिला का दावा है कि वह अदालत के आदेश के बाद ससुराल रहने आयी है लेकिन कोई उसके लिए दरवाजा नहीं खोल रहा है। 

महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
महिला का आरोप है कि उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। दहेज की रकम नहीं देने पर हीं उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसलिए वह अपनी गुहार लेकर कोर्ट के शरण में गईं। जहां उसे ससुराल में जाकर रहने का आदेश मिला है । महिला का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद भी उसे घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है। 

कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रहने आई
जानकारी के अनुसार, यह मामला बिरला कॉलोनी की है। पीड़िता का  नाम जूही चौधरी है। वह खुद को ससुराल से निकाले जाने का विरोध जता रही है। वह कभी दरवाजा पीट रही थीं तो कभी डोर बेल बजा रही थीं। इसके बावजूद किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। जूही ने बताया कि वह कोर्ट के आदेश पर रहने आई हैं। लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा हैृ।

सुबह से शाम तक इंतजार में 
जूही सुबह से लेकर शाम तक इस इंतजार में बैठी रहीं कि अब दरवाजा खोल दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उनका धैर्य जवाब दे गया तो उन्‍होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जूही ने बताया कि उनकी शादी साढ़े 3 साल पहले आरा के एकवारी निवासी अजय से हुई थी। जूही का आरोप है कि ससुराल वाले उसे 5 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते हैं । इसलिए उसे घर से भी निकाल दिया। कोर्ट में भी उसके पक्ष में फैसला आया है। इसलिए वह ससुराल रहने आईं हैं।