logo

मुआवजे के बिना नहीं हटेंगे विस्थापित, झारखंड हाई कोर्ट ने NTPC-CCL के खिलाफ सुनाया फैसला

HIGH_COURT9.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग और बोकारो में कोल परियोजनाओं के विस्थापितों को बिना मुआवजा हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर बुधवार को उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाया है। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को राहत प्रदान किया है और अगले आदेश तक उन्हें घर खाली करने पर रोक लगा दी है। जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने NTPC और CCL दोनों से इस मामले में जवाब मांगा है। वहीं इस संबंध में वासुदेव साव सहित छह अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के वकील श्रेष्ठ गौतम और हिमांशु हर्ष ने पक्ष रखा। और बताया कि कोल बेयरिंग एरिया एक्ट के अनुसार 2009 प्रार्थियों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। लेकिन लेकिन उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही कंपनी ने जमीन पर कब्जा लिया। अब कंपनी उन्हें अचानक जमीन और घर खाली करने का नोटिस दे रही है। वकीलों ने दलील दी कि 2009 के हिसाब से मुआवजा देना सही नहीं है और उन्हें 2025 की कीमतों के अनुसार ही मुआवजा मिलना चाहिए। अदालत ने इस दलील पर गौर करते हुए सुनवाई को सुरक्षित रखते हुए अगले आदेश तक NTPC को विस्थापितों के घर न तोड़ने का निर्देश दिया है।
बोकारो में भी CCL ने रैयतों (जमीन मालिकों) को घर हटाने का नोटिस दिया था। वतन महतो के द्वारा इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया। उनके वकीलों ने बताया कि CCL ने 1984 में ही जमीन का अधिग्रहण कर लिया था, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें वर्तमान समय के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। अदालत ने उनकी दलील स्वीकार कर ली है और CCL से जवाब मांगा है। वहीं अगले आदेश तक उनके घरों को हटाने पर रोक लगा दी है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar NTPC CCL high court news