logo

शिबू सोरेन ने लगवाया कोविड टीका, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

8310news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया शिबू सोरेन ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। वर्तमान में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने अपने आवास में वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मंझले बेटे और झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि "आज आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने कोरोना का टीका लगवाया। आप सभी राज्यवासियों से अपील है कि कोरोना टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। कोरोना को है हराना तो टीका जरूर लगवाना"।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी लगाया टीका
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र में जाकर अपने प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के साथ टीका लगवाया। मुख्यमंत्री ने उस बात की जानकारी भी ट्वीट के जरिए दी थी। तब उन्होंने कहा था कि कोरोना वैक्सीन का टीका सुरक्षित औऱ असरदार है। सभी नागरिकों को जरूर टीका लगवाना चाहिए। 

राज्य में जारी है वैक्सीनेशन कार्यक्रम
बता दें कि फिलहाल राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का भी टीकाकरण किया जाना था लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से फिलहाल उसे रोक दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी दी थी कि 15 मई तक टीका निर्माता कंपनियां वैक्सीन की आपूर्ति करेंगी। तब वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होगा।