logo

हज़ारीबाग को बनाएं उपराजधानी! MLA मनीष जायसवाल ने सरकार से की मांग

9615news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
सदर प्रखंड के विधायक मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हजारीबाग को उपराजधानी बनाने की मांग की है। उन्होंने गठबंधन सरकार के घोषणापत्र के अनुरूप मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि हज़ारीबाग को उपराजधानी का दर्जा अविलम्ब दिया जाए।  जिससे जिले में रुकी हुआ विकास का पहिया दोबारा चल सके।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 
मनीष जायसवाल ने कहा है कि हज़ारीबाग जिले के गांवों तक विकास कार्यों को गति देने के लिए और योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए यह कदम बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि आशा है कि सरकार अपने घोषणापत्र के अनुरूप उचित निर्णय लेगी। मनीष जायसवाल ने ट्वीटर के माध्यम से भी यह बातें उनतक पहुंचाई है।