logo

भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने डीएसपी प्रमोद मिश्र के खिलाफ दर्ज कराया विशेषाधिकार हनन का मामला

12870news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश नई दिल्ली में आज राज्यसभा के सभापति एवं भारत के उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू से मिले। झारखंड के एक पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया। विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया।

बता दें कि कुछ दिन पहले डीएसपी प्रमोद मिश्रा का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने दीपक प्रकाश और झारखंड की बेटी पुलिस पदाधिकारी स्व रूपा तिर्की के खिलाफ भद्दी, अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था। दीपक ने कहा कि यह घोर अवमानना का मामला है। राज्य के एक वर्दीधारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना घोर आपत्तिजनक जनक है।