logo

रांची पुलिस के एक ASI की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

10748news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची जिला बल के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव यादव की मौत हो गयी। उनका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा था और वे किडनी के बीमारी से ग्रसित थे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को राजदेव की मौत हो गई।



न्यू पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि 
मृतक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी न्यू पुलिस केंद्र रांची में दी गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची, एसोसिएशन के सदस्य एवं पुलिस केंद्र रांची से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी  शामिल हुए।



परिजनों को कल्याण कोष से 10 हजार की मदद 
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के द्वारा उनके परिवार को जिला कल्याण कोष  से ₹10,000  देते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया। अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए इनके पैतृक जिला औरंगाबाद, बिहार भेज दिया गया।