द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र (marakachcho police station area) के कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित दशारो शिव मंदिर के पास कार और बाइक की टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज साव के रूप में की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बारात से लौट रहा था मृतक
बता दें की सूरज मदनपुर का रहने वाला था। सूरज गांव के ही अन्य युवकों के साथ कार से जयनगर के खगराडीह में बारात गया था। बारात से वापस लौटने के क्रम में कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही एक पेड़ से जा टकराई।