logo

हत्या या आत्महत्या! पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

7174news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर : 
शहर के मानगो थाना क्षेत्र (mango police station area) के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित एक पेड़ से सोमवार को युवक का शव लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा। आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाने (mango police station) की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक युवक की पहचान सत्येंद्र ठाकुर के रूप की गई है। 

ये भी पढ़ें.....

स्थानीय लोगों ने देखा लटका हुआ शव
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह शंकोसाई मुहल्ले के लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा। मृतक की पहचान मुहल्ले के ही युवक के रूप में पहचान की गयी। बाद में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। वहीं  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज (MGM college) भेज दिया है। 
पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।