logo

2 सप्ताह पहले युवती ने किया था प्रेम विवाह, आज फंदे से लटकी मिली लाश

13216news.jpg

द फॉलोअप टीम, सरायकेला:

सरायकेला थानाक्षेत्र अंतर्गत दोलानडीह में एक युवती का शव फंदे से लटका बरामद हुआ है। मृतका मुक्ता केराई (20) ने अपने पति से 14 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। नव विवाहिता का शव उसके कमरे में मिला है। शव दुपट्‌टे के सहारे लटका बरामद किया गया है। मृतका के पति जब घर पर पहुंचा तो पत्नी की शव देख आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। 

आत्महत्या की आशंका 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है किमुक्ता केराई ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। मुक्ता के पति मुकेश ने बताया कि वह काम करने के लिए शनिवार की सुबह चला गया था। जब शाम लौटा तो मुक्ता फंदे से लटकी मिली।

आसपास दी जानकारी 
प्रेमिका पत्नी के शव को देख कर मुकेश के होश उड़ गए उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मुकेश ने मुखिया वीरेंद्र को भी घटना की सूचना दी। मुखिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फ़िलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। इधर पति मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।