logo

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों पर ह्त्या का आरोप

11769news.jpg

द फॉलोअप टीम, चाईबासा:
चाईबासा के जोड़ा थाना क्षेत्र असेंइकेला पंचायत के कुदापी गांव में एक युवक का शव मिला है। शव सड़क किनारे जंगल में एक पेड़ से झूलता हुआ मिला है। मृतक की पहचान विजय महंतो उर्फ याकू के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विजय के ससुराल वालाें ने उसकी हत्या कर दी है। कहा जा रहा है कि ससुराल पक्ष ने ग्रामीणों की मदद से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी है और शव को पेड़ से लटका दिया गया है। मौके पर जोड़ा पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विजय का विवाह चंपुआ थाना अंतर्गत कोठारीपोसी गांव की कौशल्या महंतो से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

आपस में था दोनों का विवाद
जानकारी के मुताबिक़ दंपति का काफी समय से मन मुटाव और झगड़ा था। पिछले एक महीने से कौशल्या अपने बच्चों को ले कर मायके चल गयी थी। सोमवार को विजय अपने चचेरे भाई शंभु के साथ अपने ससुराल गया था। उसी शाम को वह अपने छोटे बेटे को लेकर अपने गांव लौट रहा था। इसी में परिवार का आरोप है कि विजय के ससुराल वालों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर विजय से बच्चा छीन लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

बच्चे को छीन लिया 
विजय के चचेरे भाई शंभु महतो ने बताया कि वह और विजय उसके ससुराल से निकल कर बड़बिल गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में विजय के ससुराल वालों ने उन्हें गांव से बाहर जंगल में रोक लिया और विजय की हत्या कर दी। विजय से उसके बच्चे को भी छीन लिया। शम्भू के अनुसार हमलावरों में विजय का साला भी शामिल था। शंभु ने बताया कि वह मौका देख किसी तरह उनके चुंगल से निकल आया। विजय के परिजनों का आरोप है कि उसकी ह्त्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है।