logo

CRPF और जिला पुलिस की टीम ने चतरा में केन बम किया डिफ्यूज, नक्सलियों का मंसूबा नाकाम

7508news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, चतरा:

सीआरपीएफ 190 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नक्सलियों द्वारा बिछाए गए केन बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए केन बम लगाया गया था। टीम ने सारा बम डिफ्यूज कर दिया। 

बम को किया डिफ्यूज
खपिया-मदारपुर जंगल में केन बम प्लांट किया गया था। केन बम को झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने मामले की पुष्टि की है। पांच-पांच किलो का चार शक्तिशाली केन बम बरामद किये गए है। बता दें कि बीते कुछ समय में नक्सलियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। झारखंड में लोहरदगा और गुमला में नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट किया था। हाल ही में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हो गए।