logo

रुपयों से भरा बैग झपटने के लिए अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को मारी गोली 

13755news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रातू थाना क्षेत्र स्थित कमड़े में पेट्रोल पंप में अपराधियों ने एक कर्मचारी  को सरेआम गोली मार दी। कर्मचारी का नाम कृष्णा पंडित है। घटना मंगलवार की रात की है। कर्मचारी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर दो अपराधी पहुंचे थे। अपराधी एक कर्मचारी से रुपये भरा बैग छीनने लगा, कर्मचारी ने विरोध किया गया तो अपराधी ने उसके पैर में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। कर्मचारी को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में जुटी 

अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी कृष्णा पंडित को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कृष्णा पंडित को इलाज रिम्स में जारी है।  डॉक्टर के अनुसार कृष्णा गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर भागने में सफल हो गए। फायरिंग और लूटपाट की घटना के बाद रातू और आसपास के इलाकों में दहसजत है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। रिंग रोड में पुलिस की टीम जांच कर रही है। 

लगातार हो रही घटनाएं 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड में चहल-पहल होने के बाद भी अपराधियों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया। रातू इलाके में लगातार घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों ने कर्मचारियों डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की। अपराधी जब पैसा लूटने में सफल नहीं हो पा रहे थे तो कर्मचारी को गोली मार दी। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।