logo

रांची: ग्रामीण SP की अध्यक्षता में हुआ अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन, मिला ये निर्देश

15968news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

शनिवार को राजधानी रांची में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में ग्रामीण इलाकों के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और ओपी प्रभारी शामिल हुये। गोष्ठी की शुरुआत में बीते 1 माह में दिये गए निर्देशों की समीक्षा बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से की गई। साथ ही आने वाले महीनों के लिए कुछ निर्देश दिए गये। 

जेल से छूटे अपराध कर्मियों का सत्यापन किया जाये
ग्रामीण एसपी ने कहा कि बीते 1 वर्ष में जेल से छूटे अपराध कर्मियों का सत्यापन किया जाये। संपत्ति मूलक कांडों का उद्भेन किया जाये। जुआ और शराब के अड्डों पर छापेमारी की जाये। अनुसंधान नियंत्रण में यूडी कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में जरूरी कार्रवाई हेतु जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये गये। गोष्ठी में नववर्ष के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में सभी पर्यटन स्थल पर विशेष निगरानी रखने तथा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। आगामी कुछ दिनों में विशेष तौर पर शाम के समय स्थान बदल-बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। 

ग्रामीण इलाकों में पुलिस का मनोबल बढ़ाने का प्रयास
साथ ही ग्रामीण थाना क्षेत्र के कांड के अनुसंधान में बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को उनका मनोबल बनाए रखने हेतु अधोहस्ताक्षरी के द्वारा 1. रजत मानिक बाखला पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो, 2. पु0नि0 राजकुमार कुमार यादव, नामकुम अंचल कैंप अनगड़ा, 3. पु0अ0नि0 सतीश कुमार राम कांके थाना, 4. पु0अ0नि0 सौरव कुमार शर्मा मूरी ओपी0, 5. पु0अ0नि0 मनीष कुमार गुप्ता थाना प्रभारी बेड़ो, 6. पु0अ0नि0 चमरा मिंज रातु थाना, 7. पु0अ0नि0 वीरेंद्र कुमार चौडे सिल्ली थाना, 8. पु0अ0नि0 रंजीत कुमार नामकुम थाना, 9. पु0अ0नि0 अभय कुमार नगड़ी थाना, 10. पु0अ0नि0 अनूप कुमार दशमफॉल थाना।

इन पुलिसकर्मियों को गोष्ठी में किया गया सम्मानित
इसके अलावा पु0अ0नि0 मुकेश कुमार हेंब्रम सोनाहातु थाना, 12. पु0अ0नि0 अनिमेष शांतिकारी नामकुम थाना, 13. स0अ0नि0 देववंश सिंह ओरमांझी थाना, 14. पुष्पा ठाकुरी उच्चवर्गीय लिपिक प्रभारी डी0सी0सी0 रांची, 15. पु0अ0नि0 जय प्रकाश पांडे प्रभारी नक्सल शाखा, 16. आ0/3550 प्रवीण कुमार तिवारी क्यू0आर0टी0 वरीय पुलिस अधीक्षक रांची 17. आ0/1815 हेमंत कुमार चौधरी, आ0/1892 अमरकांत सिन्हा, आ0/1076 बलराम कुमार, आ0/681 पार्वती कुमारी, आ0/1863 शिवम कुमार को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया ।