logo

बढ़ती दबिश के बीच भाकपा माओवादी जीवन कंडुलना ने किया सरेंडर, था 10 लाख का इनाम

5459news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची पुलिस के सामने हार्डकोर भाकपा माओवादी जीवन कंडुलना ने रविवार को सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। जीवन कंडुलना खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय रहा है। उसने सरेंडर कर भाकपा माओवादियों को बड़ा झटका दे दिया है। जीवन जोनल कमांडर के पद पर था। वैसे तो जीवन खूंटी जिले के रनिया का रहने वाला है। लेकिन सारंडा के जंगली इलाकों में में अपना ठिकाना बना कर रह रहा था। 

पुलिस कर रही गुप्त स्थान पर पूछताछ 
पुलिस जीवन को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।इस मामले में पुलिस शाम तक खुलासा कर सकती है। उसकी निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है। खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, सिमडेगा समेत कई जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।इससे पहले भी पुलिस ने गिरिडीह में कई बड़े माओवादियों को पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर दुमका में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।