logo

Corona Vaccine : टीकाकरण अभियान को 1 साल पूरा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत कहां तक पहुंचा!

5ee2366d-a488-42ed-a90c-f3250e6b015d.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

आज 16 जनवरी है। कोरोना टीकाकरण के लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक है। गौरतलब है कि इसी दिन भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मंडाविया ने भारत के टीकाकरण अभियान को दुनिया का सफल टीकाकरण अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में हमने ये उपलब्धि हासिल की। 

बीते 1 साल में कितना टीका लगाया गया
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में टीकाकरण कवरेज 156.76 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर गया है। भारत में बीते 24 घंटे में 66 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है। बता दें कि 16  जनवरी 2021 को भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और व्यस्क नागरिकों को टीका लगाया जा रहा था। बाद में सभी व्यस्क नागरिकों को टीका लगाने की शुरुआत हुई थी। 

नागरिकों का मुफ्त टीकाकरण किया गया
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दरम्यान पीएम मोदी ने मई महीने में ऐलान किया कि 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को टीका लगेगा। मुफ्त वैक्सीनेशन का भी ऐलान किया गया। कोविन एप बनाया गया जिसमें रजिस्ट्रेशन करवाना होता था। हालांकि, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा प्रदान की गई है। 

पढ़िये कि कौन-कौन सा टीका लगाया गया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों को भी टीका लगाने की शुरुआत हो चुकी है। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। 10 जनवरी से कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स और व्यस्क आबादी को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हो चुकी है। भारत में नागरिकों को मुख्य रूप से सीरम इंस्टीट्यूट की  कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।