logo

देवघर में निकली संविधान गौरव यात्रा, विधायक नारायण दास ने की अगुवाई

15381news.jpg

द फॉलोअप टीम, देवघर: 

शुक्रवार को बीजेपी एससी मोर्चा की देवघर इकाई द्वारा टावर चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई देवघर विधायक नारायण दास ने की। विधायक ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नारायण दास ने संविधान दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीजेपी एससी मोर्चा के संताल परगना प्रभारी राजेश पासवान ने कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। 

बाबासाहेब ने बनाया था हमारा संविधान! 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नारायण दास ने कहा कि विश्व के विशाल लोकतंत्र का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर ने तैयार किया। इस संविधान का पालन करना औऱ इसे अक्षुण्ण बनाये रखना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। नारायण दास ने कहा कि पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का पंचतीर्थ का निर्माण कर उनको सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे पीएम मोदी ने देश की सत्ता संभाली है तभी से वे डॉ. अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में इन लोगों ने लिया था हिस्सा
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी शंकर रजक और धन्यवाद ज्ञापन संजय दास ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेन्द्र दास, सुमित दास, कांति दास, मुकेश दास, सुरेश दास, प्रफुल दास, ओंकार दास चंदन दास एवं देवघर जिला  भारतीय जनता पार्टी के सभी मंच मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।