logo

OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कांग्रेस का राज्‍य स्‍तरीय प्रदर्शन

13058news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के तत्वावधान में राज्य में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन हुआ। राजभवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। इस धरना कार्यक्रम से भाजपा के पेट मे दर्द उठना स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी ने जनतंत्र को इतना मजबूत किया है आज एक चाय बेचनेवाला व्यक्ति जो पिछड़े समुदाय से आता है देश का प्रधानमंत्री है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी है बल्कि संविधान बनाने का भी काम किया है आरक्षण देने का भी काम किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी जी ने सर्वप्रथम इस मुद्दे को लेकर सर्वोच्च न्ययालय में जाने का काम किया था हमने सरना कोड को विधानसभा सभा से पारित करवाकर केंद्र भेजने का कार्य किया है। हम भरोसा दिलाते हैं कि 27 प्रतिशत आरक्षण भी ओबीसी समुदाय को दिलवाएंगे। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के अध्य्क्ष अभिलाष साहू ने की। संचालन परवेज आलम ने किया। इसके साथ आज ही राज्य के सभी ओबीसी विभाग के सम्बद्ध जिला इकाई के द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ।

 

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी समुदाय के 27 प्रतिशत आरक्षण को दिलाने को कटिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी ही ओबीसी समुदाय की सदैव पक्षधर रही है। जनता से जो वादा हमने किया था, वो महागठबंधन सरकार पूरा करेगी। सरकार ने सदन के अंदर आश्वासन भी दिया है।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में  ओबीसी समुदाय को आरक्षण का लाभ मिलना ही चाहिए सरकार के अंदर इस बात को लेकर सहमति भी है महागठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन जी इस बात को लेकर संजीदा भी हैं।

 

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है कि ओबीसी समुदाय को समावेशी विकास में समुचित भागीदारी मिले। हम सरकार में जरूर है पर जनता के सरोकार को अनदेखी नहीं कर सकते, हम यह आश्वस्त करते हैं कि मंत्रिमंडल के बैठक में भी इस गंभीर मुद्दे पर सार्थक चर्चा अवश्य करेंगें सरकार का रुख भी सकारात्मक है।

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यह सर्वविदित है कि पिछली सरकार ने सिर्फ सुप्रीम कोर्ट केस का हवाला देकर पर लंबे समय तक इस मसले को उलझा कर रखने का काम किया जबकि उस केस का फैसला बहुत पहले ही आ चुका था। कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन सरकार इस विषय पर सकारात्मक रुख रखती है इसलिए हम इस बात को लेकर गम्भीर हैं और चाहते हैं कि इस मामले में निर्णय जल्दी आये।

 


कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर ने भी ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराया। नेताद्वय ने कहा कि झारखण्ड सरकार ने सदन के अंदर भी इस बात को लेकर आस्वस्थ किया है। झारखण्ड सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है। विधायक अम्बा प्रसाद , प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ,सतीश पॉल मुंजनी डॉ एम तौसीफ, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह , कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान , शमशेर आलम , विनय सिन्हा दीपू , एस सी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, रमा खलखो, सुनील सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय , अजयनाथ शाहदेव आलोक दुबे , राजेश गुप्ता , किशोर शाहदेव , सलीम खान जगदीश साहू, निरंजन पासवान, खेल प्रकोष्ठ के अमरेंद्र सिंह मुंजी सिंह प्रभाकर जी एवं राजेश चंद्र राजू आदि ने भी सम्बोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर ओबीसी अध्यक्ष सुमीत साहू ने किया। मौके पर संतोष महतो, विरेन्द्र साहु, देवजीत देवघरिया, एतेसाम अलि, सोनी नायक, विकास कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, दिनेश सिन्हा, सुरेन राम, चंद्र रश्मि पिंगुवा इसत्याक अहमद, मो. जावेद, दीपक ओझा, राजीव पांडे, नीतिन सिरमौर सहित बड़ी संख्या मेें कार्यकर्तागण उपस्थित थे।