logo

लखीमपुर खीरी मामला: प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगाई ये धारायें

13529news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखीमपुर खीरी: 

प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर में ही हिरासत में लिया गया था और गेस्ट हाउस में रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक 20 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक हिरासत में रखने के बाद यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। 

प्रियंका गांधी सहित 10 लोग गिरफ्तार
गौरतलब है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष कुमार कल्लू सहित 10 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकाीर के मुताबिक इन लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका गांधी सहित बाकी तमाम गिरफ्तार लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा। 

सोमवार को हिरासत में ली गई थीं प्रियंका
प्रियंका गांधी को सोमवार की अहले सुबह हिरासत में लिया गया था। उनको उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पीड़ित किसानों के परिवार से मिलने जा रही थीं। हिरासत में लिये जाने के बाद प्रियंका गांधी को सीतापुर के ही एक गेस्ट हाउस में रखा गया था। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का एक वीडियो भी वायरल है जिसमें वो पुलिस अधिकारियों से कहती नजर आ रही हैं कि आप मुझे ऐसे जबरन वैन में नहीं ले जा सकते। क्या आप मेरा अपहरण करेंगे। मुझे गिरफ्तार करने का वारंट कहां है आपके पास। पहले आप वो ले आये। कानून-व्यवस्था कहां है। 

रविवार को लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा
गौरतलब है कि रविवार को यूपी के लखीमपुर जिला स्थित तिकुनिया बस्ती के पास उस वक्त हिंसा भड़क गई थी जब केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का काफिला वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों को हूट किया। कहासुनी हुई इसके बाद किसानों की भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी गई। इसमें 4 किसानों की मौत हो गई। घटना के प्रत्युत्तर में भड़की हिंसा में 4 और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 पत्रकार भी शामिल है।