logo

Breaking: अंबा प्रसाद की रिपोर्ट नेगेटिव, इलाज जारी

9441news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़:
कुछ देर पहले हमने खबर दी थी कि विधायक अम्बा प्रसाद की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में हो रही तकलीफ। उन्हें रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखद सूचना है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि ट्रूनेट जांच का परिणाम शनिवार देर शाम तक आएगा। वहीं उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण के कारण कमजोरी और थकावट की वजह से उन्हें चक्कर आया है। अभी उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

लगातार दौरा करने के कारण बिगड़ी तबीयत
गत कुछ दिनों में उन्होंने बिना अपनी सेहत की परवाह किए लगातार कई क्षेत्रों का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों की समस्या भी सुनीं। शुक्रवार को भी विधायक अंबा प्रसाद ने पूरे दिन क्षेत्र में दौरा किया। रात में बड़कागांव में बन रहे कोविड सेंटर का भी निरीक्षण किया था। परंतु दिन शनिवार को आत्मा हजारीबाग मे कृषि जागरूकता रथ को रवाना करने के बाद जब वो मतकमा चौक सड़क निर्माण के निरीक्षण पर थीं तभी अचानक उनको चक्कर आ गया। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में तकलीफ एवं चक्कर आने पर उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। विधायक के निजी सचिव अमर ने उक्तच जानकारी दी है।