logo

सीएम हेमंत सोरेन ने किया रिम्स का निरीक्षण, कोविड वार्ड में व्यवस्था का लिया जायजा

7786news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स पहुंचे। सीएम ने यहां कोविड वार्ड का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान रिम्स प्रबंधन और डॉक्टरों से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, दवाइयां, ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित मरीजों को दी जाने वाली बाकी सुविधाओं की जानकारी ली। 

300 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड का निर्माण
जानकारी के मुताबिक रिम्स में 300 और ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यहां मरीजों की रिकवरी रेट की भी जानकारी ली। सीएम ने चिकित्सकों के साथ मृत्यु दर कम करने के उपायों पर भी चर्चा की। इस बीच जानकारी मिली है कि कई मेडिकल उपकरण हेमंत सरकार ने गुजरात से मंगाया है। इसकी जल्द आपूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी है। 

एक्शन मोड में हैं सीएम हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों बढ़ते कोरोना केस के बीच एक्शन मोड में हैं। सीएम ने दो कोविड सर्किट का उद्घाटन भी किया है। कोविड सर्किट के जरिए कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल में बेड की जानकारी मिलेगी। जरूरत पड़ी तो एंबुलेंस भी मिलेगा। मरीजों को इसके लिए केवल एक हेल्पलाइन नंबर 104 डायल करना होगा। रांची और जमशेदपुर में ये कोविड सर्किट बनाया गया है। 

1 मई से सबको लगेगा कोविड टीका
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये भी बताया कि 1 मई से राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। केंद्र से वैक्सीन का 50 लाख डोज मंगवाया गया है। नागरिकों को कोविड की टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नागरिकों को कोविड टीका का 2 डोज लगाया जाएगा।