logo

सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा के इलाज के लिए सीएम हेमंत ने दिया 2 लाख रुपये का चेक

5859news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा के बेहतर इलाज के लिए उनकी पत्नी फिरोज तिग्गा को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। आपको बता दें कि बंधन तिग्गा का भेल्लोर में  इलाज चल रहा है। चेक देने के साथ - साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

बंधन तिग्गा को पेट का कैंसर होने की हुई थी पुष्टि  
सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा को पेट का कैंसर होने की पुष्टि हो चुकी है। कैंसर की पुष्टि होने के बाद उन्हें सीएमसी अस्पताल वेल्लौर में भर्ती कराया गया था।  जहाँ बीते 23 फ़रवरी को उनका ऑपरेशन भी सफलता पूर्वक हो गया।  अभी वे डॉक्टरों की देख-रेख में हैं।