द फॉलोअप टीम, रांची:
राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता हर राष्ट्रीय पर्व को उसके अर्थ-समग्रता में बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। उनकी तिंरगा यात्रा बहुत ही मशहूर रही है। कोरोनाकाल है, लेकिन उनके जज्बे में कमी नहीं है। बस थोड़ा नियमों का पालन करना जरूरी है। गणतंत्र दिवस से पहले सोमवार को युवाओं ने परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद भगत सिंह प्रतिमा चुटिया, बिरसा मुंडा समाधि स्थल, शहीद निर्मल महतो जेल चौक, सिद्धू कानू पार्क, स्वामी विवेकानंद, नेताती सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा समेत सभी वीर सपूतों की प्रतिमाओं और शहीद स्थलों की साफ-सफाई कीl योगदान संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, साफ-सफाई कार्यक्रम के प्रभारी सावन लिंडा, नितेश वर्मा, सुनील कुमार साहू, रंजन माथुर, विक्की लिंडा और नितिन घोष ने किया।
तिरंगे और शहीदों के कटआउट सजाया जाएगा
गणतंत्र दिवस पर शहीद चौक से लेकर परमवीर अलबर्ट एक्का् चौक होते हुए काली मंदिर चौक तक सड़कें राष्ट्रीय ध्वज से दुल्हन की तरह सजाई जाएंगी। छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज और शहीदों के कटआउट से चौक को सजाया जाएगा।
शहीद जवारा मुंडा की पत्नी और बच्चियां करेंगी झंडोत्तोलन
संस्था के अगुवा उत्तम यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर उरी में शहीद हुए जवारा मुंडा की पत्नी झींगी डुंगडुंग और उनकी बच्चियां सुबह 10:30 बजे झंडोत्तोलन करेंगी। 100/60 का राष्ट्रीय ध्वज चौक में लगाया जाएगा।