logo

सामूहिक श्रमदान से स्वच्छ और सुंदर गिरिडीह बनाने की अपील

सामूहिक श्रमदान से स्वच्छ और सुंदर गिरिडीह बनाने की अपील

द फॉलोअप, गिरिडीह:

Jharkhand News: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय (Giridih Collectorate) परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान (Voluntary labor for cleanliness) कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी रामनिवास यादव (DC Ramniwas Yadav) समेत जिले के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई की गई और कचरे को हटाया गया। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में पौधारोपण (Tree Plantation) भी किया गया। नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने भी अभियान में सहभागिता की।

स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला

इस मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज (Clean Environment, Healthy Society) की आधारशिला है और सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्वच्छ, सुंदर और हरित गिरिडीह के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

Tags - Swachhata Hi Seva Giridih Collectorate cleanliness drive Jharkhand News Jharkhand News Update