द फॉलोअप टीम, बागपत:
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बडा गांव मुस्लिम समाज और जैन समाज के बीच आपस में भिड़ंत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बड़ा गांव में त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर है जहां दूर-दूर से जैन समुदाय के लोग दर्शन करने आते हैं। दरअसल यह झड़प मंदिर के सामने बिक रहे चिकन बिरयानी को लेकर हुआ है। बता दें कि एक मुस्लिम युवक ने जैन मंदिर के सामने जैन शिकंजी के नाम से ठेला लगाया था जबकि बैनर के नीचे ठेले पर चिकन बिरयानी लिखा था। यह देखकर जैन समाज के लोगों ने विरोध करना शुरू किया। इतने में मुस्लिम युवक ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू किया।

मारपीट में बदला झगड़ा
थोड़ी देर बाद आरोपित युवक ने अपने समुदाय के लोगों को वहां बुला लिया और कहासुनी मारपीट में बदल गया। वहीं बाहर से आ रही दो बसों को भी विशेष समुदाय के लोगो ने अपना निशाना बना दिया और बस पर जमकर पथराव किया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आरोपितों ने बस पर पेट्रोल भी फेंका। जिससे सभी यात्री डर से बस से नीचे उतर गए। तब जाकर किसी श्रद्धालु ने ही सूचना पुलिस को दी। मामले को बढ़ता देख एसपी बागपत नीरज कुमार व एसएचओ खेकड़ा नोवेन्द्र सिरोही मय पुलिस बल वहां पहुंचे। आसपास के क्षेत्र से पुलिस बल को भी वहां बुला लिया गया।

4 लोग गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। खेकड़ा थाना पुलिस ने सोनू, शराफत, शहजाद, अरशद, नदीम, नोशाद को नामजद करते हुए व 70 लोगो को अज्ञात में करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमे आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 295-।, 323, 336, 307, 427, 436, 511 में मुकदमा दर्ज हुआ है और अभी फरार हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।